*जिला सहकारी बैंक की जौरा शाखा में उपार्जन मामले को लेकर हुई थी बैठक, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग*
मुरैना। विगत दिवस जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मुरैना की जौरा शाखा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्यामवीर सिंह गुर्जर ने समीक्षा बैठक ली जिसमें बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
ज्ञात हो कि गेहूं उपार्जन से जुड़े मामलों में पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए संबंधित समिति प्रबंधकों के विरुद्ध निलंबन तथा मामला दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं, उच्च स्तर से भी निर्देश दिए गए हैं कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान कुछ ऐसे समिति प्रबंधकों की उपस्थिति को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं, जिनके संबंध में प्रशासक जिला सहकारी बैंक कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा कार्रवाई की बात सामने आ चुकी है। इसे लेकर कर्मचारियों एवं सोसाइटियों से जुड़े लोगों में यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, तो संबंधित व्यक्तियों की बैठक में उपस्थिति का आधार क्या है ?
इस मामले को लेकर जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्यामवीर गुर्जर को कॉल किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया ।

