दल के साथ अभद्रता करने पर एफआईआर दर्ज
ग्वालियर, 28 जुलाई 2026/ उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के एक आदेश के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण दल का गठन किया है। यह दल कलेक्टर न्यायालय द्वारा गत 22 सितंबर 2023 और 03 अक्टूबर 2024 को पारित आदेशों के साथ-साथ उच्च न्यायालय द्वारा गत 20 जुलाई 2026 को दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा। यह कार्रवाई आवेदक भारत सिंह गुर्जर द्वारा उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 37905/2024 के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें उच्च न्यायालय ने एक सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुरार श्री नरेश गुप्ता द्वारा गठित इस दल में तहसीलदार सिटी सेंटर श्री कुलदीपक दुबे, तहसीलदार तहसील मुरार श्रीमती मुधलिका सिंह तोमर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सिटीसेन्टर श्री सुरेश यादव, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मुरार श्री मुन्नालाल गौड़, थाना प्रभारी थाटीपुर एवं मदाखलत अधिकारी नगर पालिक निगम ग्वालियर शामिल किए गए हैं।
अनुभागिय अधिकारी राजस्व मुरार द्वारा गठित दल के मौके पर पहुंचने पर हमीर सिंह पुत्र श्री भारत सिंह गुर्जर, सीमा पत्नी हमीर सिंह गुर्जर ने इंट पत्थर फैंके और जान से मारन की धमकी दी व कानून व्यवस्था की स्थिति विगाडने का प्रयास किया इसके साथ ही गैस सिलेंडर से लेजम निकालर खुद व बच्चें को मारने की धमकी देने लगी उक्त घटना को देखते हुए थाना प्रभारी ठाटीपुर में एफआईआर दर्ज की गई है।

