ग्वालियर 09 जुलाई 2026/ नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवम्बर 2026 को किया जाएगा, प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी केवल अपने गृह जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

