*ग्वालियर।* दिव्यांशी शिक्षा क्रांति समिति (दिव्यांशी एस.के. फाउंडेशन) की प्रथम बैठक सत्र 2026–27 के लिए होटल परम इन, ग्वालियर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के विस्तार, शिक्षा, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने, गरीब एवं असहाय लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं एवं समाजसेवियों को संस्था से जोड़कर जनसेवा के कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष *विनोद तोमर*, उपाध्यक्ष *श्वेता परमार*, सह सचिव प्रिया कोषाध्यक्ष अंजली गौतम सहित पायल, स्मृति, रूबी, अरुण, स्वदेश, योगेश, यशराज, बारिश खान एवं राहुल उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से *यशराज बिदुआ* को सत्र *2026–27 के लिए प्रदेश सचिव* नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि 12 सितंबर 2026 को ग्वालियर में संस्था द्वारा एक भव्य सम्मान एवं अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा, समाज सेवा, खेल, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों, समाजसेवियों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा अन्य प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
अंत में संस्था के अध्यक्ष विनोद तोमर ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सहयोग और सम्मान की भावना पहुँचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से संस्था के इस जनसेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील भी की है

