पेपरमेशी शिल्प का उन्नत प्रशिक्षण देने के लिये शिल्पियों से आवेदन मांगे
20 जून तक जिला हाथकरघा कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं आवेदन
ग्वालियर 11 जून 2026/ पेपरमेशी शिल्प का उन्नत प्रशिक्षण लेने के इच्छुक जिले के शिल्पियों व संस्थाओं के लिये सुनहरा अवसर है। इसके लिये जिला हाथकरघा कार्यालय द्वारा 20 जून तक आवेदन मांगे गए हैं। जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पेपरमेशी शिल्प का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।
सहायक संचालक हाथकरघा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह, उद्यमी, अशासकीय, पंजीकृत संस्थायें व शासकीय संस्थायें, निगम, बोर्ड, विभागीय प्रशिक्षण संस्था इत्यादि भाग ले सकते हैं। आवेदक संस्था विगत तीन वर्षों से हाथकरघा व हस्तशिल्प के माध्यम से स्वयं के व्यापार व व्यवसाय में संलग्न होना चाहिए। प्रशिक्षित हितग्राहियों को स्वयं के पेपरमेशी व्यवसाय अथवा संस्था व समूह के व्यवसाय में संलग्न करना आवश्यक होगा।
विस्तृत जानकारी के लिये जीडीए के समीप 23 खेड़ापति कॉलोनी में संचालित जिला हाथकरघा कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

