*शासकीय माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार में स्वयं लगा रहे लाखों रुपए*
विवेक तिवारी
ग्वालियर । जहां शिक्षा विभाग के शिक्षकों के वेतन, पेंशन, भत्ते आदि को लेकर अक्सर आंदोलन धरने देखने को मिलते हैं तो दूसरी ओर कमाई को लेकर कोचिंग संचालन कर लाखों रुपए महीना कमाए जा रहे हैं तो वहीं ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 64 के टहलरी गाँव में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार में वहां के प्राथमिक विद्यालय के प्राध्यापक जितेंद्र सिकरवार सेवा का संकल्प लेकर छात्र छात्राओं के लिए समर्पण की मिसाल बन रहे हैं । श्री सिकरवार अपना कई महीनों का वेतन छात्र हित में लगा रहे हैं । अभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय को मिलाकर यहां करीब 110 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं ।
जितेंद्र सिकरवार ने बताया कि छात्र देश का भविष्य हैं, इनको यदि हम शिक्षा के साथ स्वच्छ जल, स्वच्छ वातावरण तथा समुचित सुविधाएं देंगे तो ये देश का भविष्य सुनिश्चित करेंगे । इसलिए हम ईश्वर का स्वरूप छात्रों के लिए विद्यालय का काया कल्प करने की कोशिश कर रहे हैं । शिक्षक जीतेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा स्वयं के व्यय से विद्यालय भवन के चारों ओर बॉउंड्री वाल, खेल का मैदान एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विद्यालय प्रांगण में लगभग 100 पेड़ लगवाने का भी लक्ष्य रखा है । जिसके लिए अभी तक अच्छी उपजाऊ मिट्टी की करीब 120 ट्राली मिट्टी और लगभग 40 ट्राली मुरम डालकर गड्ढे भरे जा चुके हैं । बच्चों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है । और बाहरी स्वरूप ठीक करने के बाद विद्यालय के भवन का स्वरूप आधुनिक बनाने की कोशिश की जाएगी । इस खबर को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी श्री तोमर को काल लगाया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ ।
*इनका कहना है …..*
यदि कोई शासकीय शिक्षक समर्पण भाव से छात्र और विद्यालय के हित में अपनी पूंजी लगा रहा है तो ये बहुत ही सराहनीय कदम है, सम्मान योग्य है । फिर भी में जानकारी करवा लेता हूं कि इस विद्यालय जीर्णोद्धार हेतु शासन से कोई अनुदान आया है या नहीं ?
*शशि भूषण श्रीवास्तव*
BRC
घाटीगांव ग्वालियर
*इनका कहना है …..*
एक शिक्षक ने अपना तीन साल का वेतन यदि छात्र हित में विद्यालय के जीर्णोद्धार हेतु लगा दिया है तो हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और जो संपन्न है उनको ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए जिससे सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा में सुधार होगा । हम भी क्षत्रिय महासभा की ओर से ऐसे शिक्षक का अवश्य करेंगे ।
*महेंद्र सिंह तोमर*
राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा

