मुरैना। अग्रवाल संघ मुरैना के तत्वावधान में दिनांक 7, 8 एवं 9 अगस्त 2026 को गांधी मैरिज होम, गांधी बाल निकेतन रोड, गोपालपुर, मुरैना में तीन दिवसीय “रक्षाबंधन मेला–2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, व्यवसाय एवं आत्मनिर्भरता के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा, कौशल एवं उद्यमशीलता का प्रदर्शन कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
मेले में महिला उद्यमियों द्वारा राखियाँ, वस्त्र, आभूषण, पूजा सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन, गृह सज्जा सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, खाद्य सामग्री तथा अन्य घरेलू एवं उपयोगी उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह आयोजन महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
- अग्रवाल संघ का मानना है कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएँ आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हों। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह मेला महिलाओं को केवल व्यापार का अवसर ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा अग्रवाल संघ मुरैना के नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें, उनके उत्पादों की खरीदारी करें तथा इस सामाजिक एवं प्रेरणादायी पहल को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।


