*फूहड़ता के दौर में साफसुथरी पारिवारिक फिल्म ने मचाया धमाल
विवेक तिवारी
9009928822
वर्तमान में फूहड़ता से भरे बॉलीबुड पतन के बाद दर्जनों वेबसीरीज तथा उनके हवसी डायरेक्टरों के द्वारा घर घर में ओटीटी प्लेट फॉर्म के माध्यम से युवा छात्र छात्राओं को परोसी जा रही, अश्लीलता, फूहड़ता के दौर में साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म
*_हनुमानअंश’_* की सफलता बॉक्स ऑफिस पर किसी जादू या चमत्कार से कम नहीं है। यह वाकई चौंकाने वाली बात है कि जिस फिल्म ने ओपनिंंग डे पर ₹10 लाख कमाए, दो हफ्तों तक टिकट खिड़की पर ठंडे बस्ते में रही, वह 24 दिन बाद ₹40 करोड़ के पार जा चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी । वो भी तब जब इसका बजट सिर्फ एक करोड़ अस्सी लाख है। देश भर के 40 सिनेमा घरों में शुरू हुई हनुमान अंश दो सप्ताह में 25 थियेटरों तक सिमट गई लेकिन 21 दिन बाद हुए चमत्कार ने सबको हैरान कर दिया ओर 500 करोड़ के बजट वाली यश की फिल्म टॉक्सिक को पीछे छोड़ दिया ।
नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई है। ओपनिंग डे पर 10 लाख और पहले दो हफ्तों में बेहद खराब कमाई के बाद तीसरे हफ्ते से इसने ऐसा जोर पकड़ा कि सब दंग है। यकीन करना मुश्किल है।
वर्षों बाद एक पारिवारिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक फिल्म “हनुमान अंश” का बड़े पर्दे पर प्रदर्शन और उसकी सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है । वो भी आधुनिक नग्नता, अश्लीलता, फूहड़ता के दौर में । सर्व प्रथम भारत सरकार को ये फिल्म टैक्स फ्री कर देना चाहिए । और सबसे बड़ी बात ये है कि फिल्म बनाने के दौरान से लेकर रिलीज होने के 24 दिन बाद बम्पर कलेक्शन के अलावा आपको फिल्म देखने के भी अद्भुत चमत्कार स्वयं महसूस होंगे । फिल्म से जुड़ी कई रोचक बातों के प्रमाण आपको स्वयं मिल जाएंगे ।
*हनुमान अंश* अगस्त माह के साल 2026 में रिलीज हुई एक हिंदी भाषा की बेहद लोकप्रिय भक्तिमय ड्रामा फिल्म है, जो प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा (महाराज-जी) के शुरुआती जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और IMDb पर इसे 9 की शानदार रेटिंग मिली है । यह फिल्म नीम करोली बाबा के युवावस्था (लक्ष्मण दास) की यात्रा, उनकी कठिन तपस्या, वैराग्य और मानवता की सेवा करके ‘हनुमान अंश’ बनने की प्रेरक कहानी को दर्शाती है । फिल्म में मुख्य भूमिका (नीम करोली बाबा का किरदार) नवोदित अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाई है । उनके साथ चंदन आनंद भी अहम भूमिका में हैं ।
महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों के सुस्त प्रदर्शन के बाद तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है । माउथ पब्लिसिटी (दर्शकों की तारीफ) के दम पर फिल्म का कुल कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत (साधु तिवारी, ऋषि पाठक आदि द्वारा) दर्शकों को पूरी तरह से भक्तिमय और कीर्तन जैसा अनुभव कराता है । ‘ मैने तेरे ही भरोसे हनुमान, गीत आज धूम मचा रहा है । सालों बाद बड़े पर्दे पर प्रदर्शित इस पारिवारिक फिल्म *हनुमान अंश* को शासन और सरकार को टैक्स फ्री कर देना चाहिए ।

