मुरैना। वैश्य समाज की एकता, सामाजिक समरसता एवं समाजसेवियों के सम्मान के उद्देश्य से वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश द्वारा 07 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे गर्ग सेवा सदन, जीवाजी गंज, मुरैना में चंबल संभाग स्तरीय विशाल वैश्य महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
मुरैना की पावन भूमि लंबे समय से वैश्य समाज की एकता एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए अपनी विशेष पहचान रखती है। इसी क्रम में लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने वाले इस महासम्मेलन में मुरैना, भिंड, श्योपुर एवं दतिया सहित चंबल संभाग की सभी तहसीलों से वैश्य समाज के महिला, पुरुष एवं युवा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महासम्मेलन में समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुधीर अग्रवाल जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसमें प्रदेश एवं चंबल संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने चंबल संभाग के सभी जिलों एवं तहसीलों के वैश्य महासम्मेलन के महिला, पुरुष एवं युवा पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ महासम्मेलन में उपस्थित होकर समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।
स्थान: गर्ग सेवा सदन, जीवाजी गंज, मुरैना
दिनांक: 07 सितंबर 2026
समय: दोपहर 12 बजे.

