खाद्य सुरक्षा समिति में सदस्य बनाए जाने पर मुकेश जाटव का स्वागत
मुरैना। जिला प्रशासन द्वारा गठित जिला खाद्य सुरक्षा समिति, मुरैना में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जाटव को सदस्य मनोनीत किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
यह स्वागत समारोह सर्राफा बाजार स्थित मां मनसा देवी प्रांगण, पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहां व्यापारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। उपस्थित व्यापारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जाटव समिति के सदस्य के रूप में जनहित एवं उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गिरजेश गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्री जाटव को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं सामाजिक सक्रियता का लाभ समिति को मिलेगा तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े विषयों पर बेहतर कार्य होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुन्ना लाला अग्रवाल जिला संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ मुरैना, हेमंत जंगम, बॉबी अग्रवाल, विवेक परिहार, दुर्गेश गुप्ता दिलीप धनोलिया, विजय दंडोतिया सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने श्री मुकेश जाटव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
Add A Comment

